प्रादेशिक सेना की 60वीं वर्षगांठ मनाई गई
प्रादेशिक सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा," प्रादेशिक सेना की 60वीं वर्षगांठ पर हम कॉरपोरेट, इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर युवाओं को लाने के लिए काम कर रहे हैं।"
प्रादेशिक सेना देश की सुरक्षा के लिए काम करने वाले उत्सुक लोगों का एक स्वयंसेवी सुरक्षा बल है। यह जरुरत पड़ने पर नियमित सेना की तरह काम करता है।
प्रादेशिक सेना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक लचीला बनाने का प्रस्ताव किया है जिससे काम कर रहे पेशेवर लोगों की आवश्यकताओं को समायोजित किया जा सके।
एक अधिकारी ने कहा, "प्रशिक्षण के समय को और छोटा करने के लिए एक प्रस्ताव रखा गया है कि यदि आप एक विशेषज्ञ को रखते हैं तो आपको उसे ज्यादा प्रशिक्षण देने की जरुरत नहीं पड़ेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications