राष्ट्रपति ने रूखसाना से मिलीं, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
रूखसाना आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सारा देश उनकी बहादुरी के करतब से वाकिफ हो चुका है। उन्होंने अपनी हिम्मत की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए पिछले महीने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू ओसामा को मार गिराया था।
जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पूंछ जिले के एकदिवसीय दौरे पर आई राष्ट्रपति ने रूखसाना और उनके भाई इजाज से लगभग 15 मिनट मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने गत 27 सितम्बर को हुई इस घटना का विस्तृत ब्योरा रूखसाना से सुना।
बाद में पत्रकारों से चर्चा में रूखसाना ने कहा, "राष्ट्रपति से मेरी मुलाकात जीवन भर याद रखने वाला पल था।"
राष्ट्रपति ने रूखसाना के उस आग्रह को भी गौर से सुना जिसमें उन्होंने आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाली सभी लड़कियों के लिए शस्त्र शिक्षा अनिवार्य करने की बात कही। इस दौरान रूखसाना ने राष्ट्रपति को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने उनकी समस्याओं के हरसंभव निदान का आश्वासन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications