दिल्ली में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने आत्महत्या की
पुलिस के अनुसार भारतीय चार्टर्ड एकाउटेंटस संस्थान (आईसीएआई) के अतिरिक्त सचिव 46 वर्षीय के. वेंकटरमन अवसाद से ग्रसित थे और कई बार बीमार पड़ चुके थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि के. वेंकटरमन ने मयूर विहार के 'रीवर व्यू अपार्टमेंटस' की छठवीं मंजिल से 6.40 बजे छलांग लगा दी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनकी पत्नी उनके साथ नही थी। घटना के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications