सू ची ने विदेशी राजनयिकों के साथ बैठक की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी सूत्रों ने कहा है कि सू ची को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को उनके आवास से सीनले कांथा अतिथिगृह ले जाया गया। वहां उन्होंने अमेरिकी मिशन के उप प्रमुख थामस वैजटा, ब्रिटिश राजदूत एंड्र हेइन और आस्ट्रेलियाई मिशन के उप प्रमुख क्रिस्टोफर स्टार से मुलाकात की।
इस चकित करने वाली बैठक के पहले इस महीने के शुरुआत में सू ची की जुंटा के जनसंपर्क मंत्री आंग ची से दो दौर की बातचीत हुई थी। बातचीत में जुंटा के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को समाप्त करने में मदद के उनके प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। जुंटा ने उन्हें पिछले 14 वर्षो से नजरबंद कर रखा है।
यद्यपि मुलाकात का विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है लेकिन सरकारी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह बैठक सू ची द्वारा जुंटा नेता सीनियर जनरल थैन श्वे को 25 सितंबर को लिखे गए उस पत्र के बारे में थी, जिसमें उन्होंने म्यांमार पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को उठाए जाने में मदद करने का प्रस्ताव दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications