सुरक्षा परिषद ने की भारतीय दूतावास पर हमले की निंदा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सुरक्षा परिषद की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अफगानिस्तान के समाज को तालिबान, अलकायदा और अवैध सशस्त्र गिरोहों से बड़ा खतरा है।
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस हमले को 'संवेदनहीन' करार दिया था।
गौरतलब है कि इस हमले में 17 लोग मारे गए थे और 76 घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications