राहुल 13 अक्टूबर को करेंगे हिमाचल का दौरा (लीड-1)
ठाकुर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी 13 अक्टूबर को शिमला और धर्मशाला का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे पर वह शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों से भी मिलेंगे।"
उन्होंने कहा, "धर्मशाला में राहुल के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जानी अभी बाकी है।"
उन्होंने कहा कि शिमला आने के क्रम में राहुल चंडीगढ़ में रूकेंगे और वहां के युवाओं से चर्चा करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक राहुल की इस यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की प्रदेश इकाई को मजबूत करना है।
ज्ञात हो कि देश भर के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के मकसद से राहुल लगातार देशव्यापी दौरे कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने त्रिपुरा और केरल का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications