पुलिस की पिटाई से दलित महिला का गर्भपात, जांच के आदेश
घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के पहेवा गांव की है, जहां गांव के पूर्व प्रधान के खिलाफ शिकायत करने गुरुवार को थाने आई गर्भवती दलित महिला सोमवती को सिपाही राम मिलन ने वापस जाने को कहा। इंकार करने पर सिपाही ने सोमवती की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। नतीजतन पीड़िता का गर्भपात हो गया।
मीडिया द्वारा मामला सामने लाए जाने के बाद आला पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
कानपुर की पुलिस उपमहानिरीक्षक नीरा रावत ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सिपाही राम मिलन सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सौंपी गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच में सत्यता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर काईवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक जमीन पर कब्जे को लेकर पीड़िता पूर्व प्रधान हरिओम वर्मा सहित अन्य के खिलाफ शिकायत करने थाने गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications