कर्नाटक सहित किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं : प्रधानमंत्री
आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री ने एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "मेरे प्रधानमंत्री रहते जब भी इस प्रकार की मानवीय त्रासदी की स्थिति आएगी, मैं राजनीतिक आधार पर किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं करूंगा। हम ऐसा न तो कर सकते हैं और न ही भविष्य में कभी करेंगे।"
प्रधानमंत्री ने इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया के साथ कृष्णा और गुंटूर जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री और शीर्ष अधिकारियों से चर्चा भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications