प्राचार्य और अध्यापक की पिटाई से छात्र पहुंचा अस्पताल, मामला दर्ज
घटना के मुताबिक भाटपार रानी इलाके में स्थित सेंट जोसेफ जूनियर हाई स्कूल में कक्षा पांच के एक छात्र की स्कूल के प्राचार्य रोम अब्राहम व अंग्रेजी के अध्यापक ए.वी. जोसेफ ने कक्षा में हुए टेस्ट में कम अंक प्राप्त करने पर गुरुवार को निर्दयतापूर्वक पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान छात्र के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई। छात्र को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाटपार रानी थाना प्रभारी एम.आर. गौतम ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "छात्र के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शुक्रवार को आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि प्राचार्य फरार होने में सफल हो गया।"
थाना प्रभारी गौतम ने बताया कि प्राचार्य को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बाबत स्कूल के कुछ अध्यापकों से पूछताछ की गई है।
पुलिस के मुताबिक छात्र गौरी बाजार इलाके का रहने वाला है। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications