ओबामा के परमाणु मुक्त दुनिया के दर्शन को मिला सम्मान : ईयू
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जोस मैनुएल बारोसो ने कहा है, "दुनिया की एक बड़ी सैन्य शक्ति के नेता राष्ट्रपति बराक ओबामा को उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही दिया गया यह पुरस्कार उनके द्वारा एक परमाणु हथियार मुक्त दुनिया के दर्शन के साथ वैश्विक स्तर पर खड़ी की गई उम्मीदों का एक प्रतिफल है।"
बारोसो ने कहा है, "यह पुरस्कार उन सभी लोगों के प्रयासों के लिए एक प्रोत्साहन है जो एक सुरक्षित दुनिया के लिए अपना सहयोग दे सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications