जनसंख्या नीति की समीक्षा की जानी चाहिए : प्रणब सेन
सेन ने कहा, " जनसंख्या वृद्दि दर 2 फीसदी से घट कर 1.63 प्रतिशत पर आ गई है। हम जापान जैसे देशों में शून्य जनसंख्या वृद्धि दर का परिणाम देख चुके हैं। इसलिए स्थिरता बरकरार रखने के लिए जनसंख्या वृद्धि दर का एक निश्चित स्तर बनाए रखना अहम है।"
भारत चैम्बर ऑफ कामर्स द्वारा शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा, " नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि दर खराब है।"
सामाजिक क्षेत्र के बारे में बात करते हुए सेन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा तंत्र परिणाम देने में असफल रहा है लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के कारण शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है।
उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का प्रयास कर रहा है लेकिन उसे बेहद कम सफलता मिली है।
सेन ने सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने पर खास जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications