किराएदार ने की मकान मालकिन और 2 बच्चों की हत्या (लीड-1)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी राजेश जायसवाल का कोतवाली थाना क्षेत्र की राधागंज कालोनी में मकान है। गुरुवार की रात को राजेश की पत्नी अंजू जायसवाल (40 वर्ष), बेटी ऋषिका (9 वर्ष) और देवाश (6 वर्ष) घर में अकेले थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई।
देवास के पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत ने आईएएनएस को बताया कि राजेश के मकान में रहने वाला नरेश सोलंकी ने अपनी पत्नी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर तीनों की गला रेतकर हत्या कर दी और अंजू को गोली भी मारी है।
राजपूत के अनुसार नरेश सोलंकी का राजेश से मकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही नरेश को लगता था कि राजेश के घर में बहुत पैसा है इसी को लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications