एंटनी के रूस दौरे पर उठ सकता है गोर्शकोव मुद्दा
13 अक्टूबर को रूस रवाना हो रहे एंटनी अपनी यात्रा के दौरान सैन्य तकनीक सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की नौवीं बैठक में शिरकत करेंगे।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कौर ने कहा, " बातचीत के दौरान गोर्शकोव की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठ सकता है।"
गोर्शकोव विमानवाहक पोत के लिए 2004 में 94.8 करोड़ डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। बाद में पोत की आपूर्ति की समय सीमा को बढ़ाने के बाद रूस ने पोत की कीमत बढ़ा कर दोगुनी कर दी।
भारत और रूस पोत की कीमत पर एक साल से अधिक समय से बातचीत कर रहे हैं। भारत पोत की कीमत में की गई दोगुनी वृद्धि को अनुचित मानते हुए इतनी कीमत का भुगतान करने को तैयार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications