नि:शस्त्रीकरण पर ओबामा को मजबूती प्रदान करेगा नोबेल पुरस्कार : टोथ
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि संगठन (सीटीबीटीओ) के कार्यकारी सचिव टोथ ने कहा है कि ओबामा ने इस संधि को लागू कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता घोषित की है।
अभी तक इस संधि को लागू नहीं किया जा सका है, क्योंकि अमेरिका, इजरायल, उत्तर कोरिया, भारत और पाकिस्तान जैसे प्रमुख देशों ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
टोथ ने कहा है, "बराक ओबामा ने परमाणु नि:शस्त्रीकरण के जिस रास्ते को चुना है, वह दुरूह हो सकता है। ऐसे में नोबेल समिति द्वारा ओबामा के प्रयासों को दिया गया यह सम्मान उनके संकल्प को मजबूती प्रदान कर सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications