भाजपा ने शहीद फ्रांसिस इंदुवर की पत्नी को 1 लाख रुपये दिए
शहीद इंदुवर का नक्सलियों ने 30 सितंबर को खूंटी जिले से अपहरण कर लिया गया था और मंगलवार को रांची-जमशेदपुर राजमार्ग पर राइसा घाटी इलाके में उनका शव पाया गया था।
उल्लेखनीय है कि फ्रांसिस इंदुवर को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला था।
भाजपा की झारखण्ड इकाई के अध्यक्ष रघुबर दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शहीद इंदुवर की पत्नी सुनीता इंदुवर से मिलकर उन्हें एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
राज्य इकाई के अध्यक्ष रघुबर दास ने कहा," राज्य सरकार के कठोर रवैये के चलते शहीद पुलिसकर्मी को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला था। शहीद के परिवार को वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। हमने शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को मानवीय आधार पर एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया है।"
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने शहीद के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। सुनीता इंदुवर को सरकारी स्कूल में शिक्षक के रुप में नियुक्त किए जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications