बिहार-नेपाल सीमा पर 10 किलोग्राम चरस बरामद
एसएसबी के 27 वें बटालियन के कमांडेंट गुलशन कुमार शर्मा ने बताया कि इनरवा बीओपी के खंभा संख्या 421 के नजदीक एसएसबी के जवान गश्त पर थे कि संदेह होने पर जवानों ने कुछ लोगों को रुकने को कहा, परंतु वे रुके नहीं और बैग छोड़ कर भाग गए। बाद में बैग से जवानों ने 10 किलोग्राम चरस बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications