नोबेल शांति पुरस्कार के 1998 से अब तक के विजेता
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह पुरस्कार नार्वे की एक संसदीय समिति द्वारा दिया जाता है। 1998 के बाद इस पुरस्कार के विजेता रहे लोग इस प्रकार हैं :
वर्ष 2008 में फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मराती एहतिसारी को यह पुरस्कार दिया गया था। नोबेल समिति ने उन्हें विभिन्न महाद्वीपों के संघर्षो को सुलझाने में उनकी भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया था।
वर्ष 2007 में अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति अल गोर व अमेरिका के 'इंटरगवर्मेटल पेनल ऑन क्लाइमेट चेंज' (आईपीसीसी) को यह पुरस्कार दिया गया था। मानव द्वारा किए जा रहे जलवायु परिवर्तन के संबंध में जानकारी फैलाने व इस बदलाव को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की आधारशिला रखने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था।
वर्ष 2006 में बांग्लादेश में 'ग्रामीण बैंक' के संस्थापक और आर्थिक विशेषज्ञ मुहम्मद यूनुस को यह पुरस्कार दिया गया था। उन्हें निचले स्तर से आर्थिक व सामाजिक विकास के प्रयास करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
वर्ष 2005 में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए), विएना व आईएईए के महासचिव मोहम्मद अलबरदेई को यह पुरस्कार दिया गया था। उन्हें नाभिकीय ऊर्जा के सैन्य उपयोग को रोकने व उसके शांतिपूर्ण उपयोग के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
वर्ष 2004 में केन्या की वंगारी मुटा मथाई को दीर्घकालिक विकास, लोकतंत्र और शांति की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
वर्ष 2003 में ईरान की शीरीन इबादी को लोकतंत्र व मानवाधिकार के लिए किए गए प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। उनका काम मुख्य रूप से महिलाओं व बच्चों के अधिकारों पर केंद्रित था।
वर्ष 2002 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर को यह पुरस्कार दिया गया था। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय संघर्षो का शांतिपूर्ण हल खोजने, लोकतंत्र व मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र व घाना से संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान को व्यवस्थित व शांतिपूर्ण विश्व के लिए किए गए उनके कार्यो के लिए पुरस्कृत किया गया था।
वर्ष 2000 में दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति किम देई-जुंग को दक्षिण कोरिया व पूर्वी एशिया में लोकतंत्र व मानवाधिकारों के लिए किए गए कार्य और उत्तर कोरिया में शांति व मेल-मिलाप के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
वर्ष 1999 में जिनेवा के गैर सरकारी संगठन 'डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स' (मेडीसीन्स सेन्स फ्रंटीयर्स) को कई महाद्विपों में किए गए मानवीय कार्यो के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
वर्ष 1998 में ब्रिटेन के जॉन ह्यूम और डेविड ट्रिम्बले को उत्तरी आयरलैंड में चल रहे संघर्ष का शांतिपूर्ण हल खोजने के प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications