प्रधानमंत्री ने आंध्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
प्रधानमंत्री आज दोपहर विशेष विमान से विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान पर लगाई गई एक फोटो प्रदर्शनी देखी और मुख्यमंत्री के. रोसैया व प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से कृष्णा और गुंटूर जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा भी की।
दोनों जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री सीधे राजभवन पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से हुए नुकसान व प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत व पुनर्वास कार्यो की समीक्षा करेंगे।
प्रधानमंत्री शनिवार को प्रदेश के कुरनूल और मेहबूबनगर जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और फिर कर्नाटक के लिए रवाना हो जाएंगे। कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी वह हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications