अनिल अंबानी समूह विपणन मार्जिन का भुगतान करने को तैयार

तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को लिखे पत्र में अनिल अंबानी समूह ने सवाल उठाया है कि क्या मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज विपणन मार्जिन उगाहने की हकदार है जबकि उसने गैस के लिए कोई विपणन अभियान नहीं चलाया है और न ही सरकार द्वारा तय की कीमतों में वितरण मार्जिन का कोई प्रावधान है।

पत्र में कहा गया है, " इसलिए रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा विपणन मार्जिन की उगाही किया जाना अवैध और एकाधिकार की स्थिति के दुरूपयोग के अलावा कुछ नहीं है। हालांकि हम रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा उगाहे जा रहे विपणन मार्जिन का भुगतान करने को तैयार हैं।"

अनिल अंबानी समूह ने साथ ही साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज को पत्र लिख कर कहा है कि विपणन मार्जिन का भुगतान पहले ही कर दिया गया है इसलिए गैस की आपूर्ति स्थगित करने का नोटिस हटाया जाए और गैस की आपूर्ति तुरंत शुरू की जाए।

अनिल अंबानी समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रति यूनिट गैस पर 0.135 डॉलर विपणन मार्जिन का भुगतान कर रहा था लेकिन उसने 15 सितंबर को विपणन मुनाफे की उगाही को अवैध और अवांछित बताते हुए भुगतान रोक दिया था। इसलिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 28 सितंबर को गैस की आपूर्ति स्थगित करने के संबंध में नोटिस जारी किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+