उड़ीसा सरकार ने केंद्र से 7 बटालियनें मांगी
पुलिस महानिरीक्षक संजीव मारिक (आपरेशन) ने आईएएनएस को बताया," सरकार ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की सात बटालियनों (लगभग 7,000 जवानों) की मांग की है। हम अभी भी उनके लिए इंतजार कर रहे हैं।"
मारिक ने कहा कि हालांकि पुलिस समय-समय पर नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाती रहती है लेकिन बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के लिए हमें अर्धसैनिक बलों की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि गत जून में राज्य के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने नक्सलियों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने को कहा था और पर्याप्त केंद्रीय बल मुहैया कराने के प्रति आश्वस्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications