विदेश सचिव निरुपमा राव काबुल रवाना
राव काबुल स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगी। इसके अलावा वह अफगानिस्तान के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।
गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी और 76 अन्य घायल हो गए थे। हमले में भारतीय दूतावास की सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए थे।
राव ने गुरुवार को कहा था कि यह विस्फोट पिछले साल सात जुलाई को हुए उस धमाके की तरह ही था, जिसमें दो भारतीय राजनयिक मारे गए थे। उन्होंने कहा था कि पिछले साल हमले के बाद जो कदम उठाए गए वह 'प्रभावशाली' साबित हुए हैं।
राव ने कहा कि विस्फोटकों से लदी एक कार दूतावास की दीवार तक पहुंची और फिर उसमें धमाका किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications