घातक हो सकती है विटामिन ए की अत्यधिक मात्रा
अध्ययन से पता चला है कि विटामिन ए की कोशिकाओं में ऊर्जा निर्माण में निर्णायक भूमिका होती है लेकिन इसका अत्यधिक या बहुत कम मात्रा में सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
कई प्रकार के भोज्य पदार्थ, पेय पदार्थ, क्रीम और विभिन्न पोषक अनुपूरक शरीर में विटामिन ए की मात्रा को बढ़ा देते हैं।
न्यूयॉर्क के 'स्लोएन-केटरिंग इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च' के अध्ययन के सह-लेखक अल्रिच हेमरलिंग का कहना है, "हमारे अध्ययन में कॉस्मेटिक क्रीम और पोषक अनुपूरकों में उपस्थित विटामिन ए के लाभदायक और हानिकारक प्रभावों को उजागर किया गया है।"
उन्होंने कहा, "यद्यपि हमारे समाज में विटामिन ए की कमी सामान्य नहीं है लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से ऊर्जा उत्पादन प्रभावित होता है। परिणामस्वरूप कोशिकाओं के विकास और उनकी मृत्यु पर इसका प्रभाव पड़ता है।"
यद्यपि विटामिन ए को पोषण व भ्रूण के विकास के लिए जाना जाता है तो भी यह अस्पष्ट है कि विटामिन ए की कमी या अत्यधिक सेवन से मानव अंगों की गम्भीर हानि क्यों होती है।
हेमरलिंग व साथियों के अध्ययन से स्पष्ट हुआ है कि ऐसा क्यों होता है। अध्ययन में विटामिन ए के कैंसर प्रतिरोधक गुणों पर भी प्रकाश डाला गया है।
अध्ययन के नतीजों को एफएएसईबी पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications