कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से मृतकों की संख्या 108 हुई
एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार दोनों की जांच रिपोर्ट आठ अक्टूबर को मिली थी जिसमें दोनों के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
मुख्य स्वास्थ्य सचिव आर.पेरुमल ने आईएएनएस को बताया," हमारी गणना के अनुसार राज्य में स्वाइन फ्लू से इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मरने की मुख्य वजह इलाज में हो रही देरी है।"
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद उसे तुरंत चिकित्सकों से जांच करानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य में स्वाइन फ्लू से 108 लोगों की मौत हुई है जिसमें बेंगलुरु में 72 लोग स्वाइन फ्लू का शिकार हुए हैं।
राज्य में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 13 नए मामलों की पुष्टि हुई। बेंगलुरु से 12 और बेलगाम में एक मामले की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के 1,137 मामलों की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications