बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार (लीड-1)
नोबेल समिति के अनुसार परमाणुा हथियार रहित विश्व का ओबामा का दृष्टिकोण विशेष अहमियत रखता है।
समिति ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, "ओबामा ने बतौर राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में नया माहौल बनाया है, जहां बहुराष्ट्रीय कूटनीति केंद्रीय भूमिका में है और संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य संस्थाएं भूमिका निभा सकती हैं।"
समिति के अनुसार "ओबामा जैसी शख्सियत वाले बहुत कम लोग होते हैं जो दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करते हैं और लोगों में सुखद भविष्य की आस जगाते हैं। उनकी कूटनीति का आधार यही है कि विश्व का नेतृत्व करने वाले लोग उन्हीं मूल्यों और विचारों को आधार बनाएं, जिन्हें दुनिया की बहुसंख्यक आबादी मानती है।"
प्रथम अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा नवम्बर 2008 में इस पद के निर्वाचित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications