मोबाइल की बिक्री 6.7 फीसदी बढ़ी
भारत में हर तिमाही मोबाइल की बिक्री पर नजर रखने वाली कंपनी आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कि इस अवधि में नोकिया का मोबाइल बाजार के 56.8 फीसदी हिस्से पर कब्जा रहा। सैमसंग ने 7.7 फीसदी हिस्से और एलजी ने 5.4 हिस्से पर कब्जा किया।
आईडीसी के सहयोगी उपाध्यक्ष (शोध) दीपक कुमार ने कहा, " भारतीय बाजार में दूसरी तिमाही के दौरान मोबाइल विक्रेताओं की संख्या 26 तक बढ़ी है और 12 माह के दौरान इकाइयों के लिहाज से कुल लदान 6.3 फीसदी से ज्यादा रही।
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 से 18 माह के दौरान भारतीय मोबाइल बाजार में कई कंपनियों ने प्रवेश किया और ये कंपनियां नए फीचर जैसे दो सिमकार्डो वाले मोबाइल की पेशकश कर ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications