महाराष्ट्र में नक्सलियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी
गुरुवार को हुए हमले में शहीद पुलिसकर्मियों के शवों को शुक्रवार को गढ़चिरौली शहर लाया गया। शवों को उनके परिजनों को सौंपने से पहले उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। शहीद पुलिसकर्मियों के अंतिम दर्शन के लिए यहां सैकड़ों लोगों के अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।
नक्सलियों की कार्रवाई से आहत मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने नक्सलियों को कुचलने का आह्वान किया। उन्होंने गुरुवार रात को कहा था कि 'नक्सलियों के आतंक का सफाया' किया जाएगा। राज्य के गृह मंत्री नितिन राउत ने नक्सलियों को 'उसी शैली में जवाब देने की बात कही, जिसे वे समझते हैं।'
नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान में महाराष्ट्र पुलिस के 200 जवानों के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 100 से अधिक जवानों को लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications