प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता बालगोपाल का निधन
उल्लेखनीय है कि गणित के प्रोफेसर रह चुके और बाद में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय बालगोपाल ने पुलिस द्वारा नक्सलियों को फर्जी मुठभेड़ों में मारने का विरोध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने सरकारी और नक्सलियों, दोनों की ओर से होने वाली हिंसा का विरोध किया था।
वह कई वर्षो तक आंध्र प्रदेश नागरिक स्वतंत्रता समिति (एपीसीएलसी) के सदस्य भी रहे।
बालगोपाल का जन्म आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हुआ था। उन्होंने तिरुपति से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की। वह काकतिया विश्वविद्यालय में गणित पढ़ाते थे और इसी दौरान वह क्रान्तिकारी लेखकों और वामदलों के कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications