अगले सप्ताह राहुल करेंगे शिमला का दौरा
ठाकुर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अगले सप्ताह राहुल गांधी शिमला का एकदिवसीय दौरा करेंगे। अपने इस दौरे पर वह हिमाचल विश्वविद्यालय के छात्रों से भी मिलेंगे।"
उन्होंने कहा, "वह किस दिन आएंगे यह अभी तय किया जाना बाकी है। संभवत: वह 15 अक्टूबर को वह यहां आएंगे।"
सूत्रों के मुताबिक राहुल की इस यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की प्रदेश इकाई को मजबूत करना है।
ज्ञात हो कि देश भर के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के मकसद से राहुल लगातार देशव्यापी दौरे कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने त्रिपुरा और केरल का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications