राजगीर में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने इसका उद्घाटन किया। नालंदा के समीप हो रही इस बैठक में देश भर के 350 से ज्यादा कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।
आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान आतंकवाद, नक्सली हिंसा, पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा विवाद, सूखे और 'गौ ग्राम यात्रा' पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि भाजपा के बढ़ते असंतोष के बारे में भी इस बैठक में चर्चा होगी। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद भाजपा में शीर्ष स्तर पर लगातार असंतोष की खबरें आ रही हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता राम कृपाल यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार सरकार राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए आरएसएस नेताओं का स्वागत कर रही है।
उन्होंने कहा, "जब राजद सत्ता में थी तो प्रवीण तोगड़िया और अशोक सिंघल जैसे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं को बिहार में कदम रखने की इजाजत नहीं थी।"
जनता दल-युनाइटेड के नेताओं ने कहा है कि आरएसएस प्रतिबंधित संगठन नहीं है और उसके नेता जहां चाहें बैठक कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications