मेघालय में डूबने से 5 मरे, 15 लापता
मेघालय के जेनिता जिले में स्थित मायंडू लेस्का पनबिजली संयंत्र में गुरुवार देर रात यह हादसा हुआ। संयंत्र के मुख्य प्रबंधक इलियास लिंगदोह ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी।
लिंगदोह ने कहा कि संयंत्र स्थल से पांच शवों को बरामद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से बांध का जलस्तर बढ़ गया और पानी सुरंग में प्रवेश कर गया, जिससे यह हादसा हुआ।
संयंत्र का प्रबंधन मेघालय विद्युत बोर्ड करता है। लिंगदोह ने कहा कि संयंत्र स्थल पर बचावकार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications