जम्मू एवं कश्मीर पहुंची राष्ट्रपति
जम्मू हवाई अड्डे पर राज्यपाल एन.एन.वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, सेना के उत्तरी कमांड के जनरल ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति की अगवानी की।
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर जम्मू में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजौरी और पुंछ जिलों में लगभग 5,000 अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।
नियंत्रण रेखा पर राष्ट्रपति जवानों और अधिकारियों के साथ भोजन करेंगी। वह एक आतंकवादी को मारने वाली रूखसाना से भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति का जम्मू एवं कश्मीर का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह मई 2008 में यहां आई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications