राजधानी में शुरू हुआ 'कला व्यापार मेला'
इस दो दिवसीय मेले का आयोजन एक कला प्रोत्साहन संगठन 'आर्ट बैंक' ने किया है। मेले में कुल 45 दुकानें लगाई गई हैं। जहां 60 कलाकारों की 1,000 कलाकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
आर्ट बैंक के संस्थापक आदिश्वर पुरी ने आईएएनएस से कहा, "इस साल का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाया गया प्रदर्शन स्थल है जहां जी. डी. गोयनका स्कूल, मानव भारती स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां रखी जाएंगी। यह बच्चों को प्रोत्साहित करने का एक तरीका है जिससे कि वह कला के क्षेत्र में करियर बनाने का निर्णय ले सकें।"
मेले में तमिलनाडु, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के ग्रामीण कलाकारों का काम भी नजर आएगा।
उन्होंने कहा, "हमारे पास तंजौर की पेंटिंग्स व कर्नाटक की जनजातीय कला का बड़ा संग्रह है। मध्य प्रदेश से आईं कलाकार दुर्गा बाई अपने साथ राज्य के विभिन्न गांवों के 15 जनजातीय कलाकारों का काम लाई हैं।" यहां मिल रही कलाकृतियों की कीमत 3,000 से 60,000 रुपये तक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications