पाकिस्तान में आतंकवादियों ने नाटो के ट्रकों को आग लगाई
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि यह हमला पेशावर शहर के बाहरी इलाके में एक पट्रोल पंप पर किया गया। यह पड़ाव अमेरिकी और नाटो सैनिकों के लिए की जा रही सैन्य आपूर्ति का मुख्य केंद्र है।
किफायत खान नाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "10 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने पेट्रोल पंप पर तेल टैंकर को आग लगा दी उसके बाद उन्होंने पार्किं ग में खड़े छह ट्रकों को भी आग के हवाले कर दिया।"
गौरतलब है कि अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में आए दिन अमेरिकी और नाटो सैनिकों के लिए की जा रही सैन्य आपूíत को रोकने के लिए आतंकवादी ट्रकों को निशाना बनाते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications