पेशावर में कार बम विस्फोट, 14 मरे (लीड-2)
इस्लामाबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर के एक व्यस्ततम बाजार में शुक्रवार को शक्तिशाली कार बम विस्फोट में कम से कम 14 लोग मारे गए और करीब 40 घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया की एक रिपोर्ट में दी गई।
विस्फोट पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की असेंबली के समीप कराची बाजार में दोपहर के समय हुआ। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह विस्फोट आत्मघाती हमला था।
शक्तिशाली विस्फोट में घटनास्थल के आसपास मौजूद कई वाहन नष्ट हो गए और इलाके में दहशत फैल गई।
प्रांत के सूचना अधिकारी मियां इफ्तिखार हुसैन ने संवाददाताओं को बताया कि विस्फोटक कार में रखे गए थे। 'डॉन' के मुताबिक पुलिस अधिकारी गोहर खान ने बताया कि विस्फोट में 14 लोग मारे गए।
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि हादसे में घायल 40 लोगों को स्थानीय 'लेडी रीडिंग हॉस्पिटल' में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications