पेशावर में विस्फोट, 10 मरे, 40 घायल (लीड-1)
विस्फोट पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की असेंबली के समीप कराची बाजार में दोपहर के समय हुआ।
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी में हुए विस्फोट में 10 लोग मारे गए, जबकि 40 घायल हो गए। घायलों को स्थानीय 'रीडिंग हॉस्पिटल' में भर्ती करवाया गया है।
शक्तिशाली विस्फोट में कई वाहन नष्ट हो गए और इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह विस्फोट आत्मघाती हमला था हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications