उड़ीसा ने कोबद गांधी पर दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी
भुवनेश्वर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उड़ीसा पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से कोबद गांधी के उड़ीसा के साथ किसी भी तरह के संबंध होने के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी है।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक संजीव मारिक (ऑपरेशन) ने आईएएनएस को बताया," हमने दिल्ली पुलिस से कोबद गांधी के राज्य से किसी भी तरह के तार जुड़े होने के संदर्भ में जानकारी मांगी है।"
गौरतलब है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े 63 वर्षीय कोबद गांधी को गत 21 सितम्बर को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। वह इस समय न्यायिक हिरासत में है।
मारिक ने कहा कि यदि हमें कोई विशेष जानकारी प्राप्त होती है तो हम जांच करेंगे और यदि जरुरत पड़ी तो उससे पूछताछ की इजाजत मांग सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications