काबुल विस्फोट: कुछ भारतीय घायल (लीड-2)
इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। प्रसाद ने बताया, "कोई भी भारतीय गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और न ही किसी भारतीय की मौत हुई।"
प्रसाद ने विस्फोट की तुलना सात जुलाई 2008 को हुए धमाके से की, जिसमें दो भारतीय राजनयिकों सहित 44 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने एक निजी समाचार चैनल से कहा, "मैंने अपने आवास से विस्फोट की जो आवाज सुनी, वह जुलाई 2008 की ही तरह थी। "
प्रसाद ने कहा कि विस्फोट की वजह से दूतावास के वॉच टॉवर को नुकसान पहुंचा और कुछ सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए लेकिन कोई भी 'गंभीर रूप से घायल' नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट से दूतावास की खिड़कियों और दरवाजों तथा दीवार को नुकसान पहुंचा है।
गुरुवार सुबह को हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। आत्मघाती विस्फोट उस मार्ग पर हुआ, जहां भारतीय दूतावास और अफगानी गृह मंत्रालय की इमारते हैं।
स्थानीय चैनल टेलीविजन चैनल 'टोलो' ने बताया कि धमाके के बाद सड़क पर कम से कम तीन शव बिखरे नजर आए, वहीं कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications