शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 94 अंकों की तेजी
मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)।देश के शेयर बाजारों ने गुरुवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की। कारोबार शुरू होने के पांच मिनट बाद ही सेंसेक्स 94 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16908.02 पर खुला और कारोबार शुरू होने के पांच मिनट बाद ही 16,901.04 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स बुधवार को 16,806.66 पर बंद हुआ था।
जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.49 अंकों की बढ़त के साथ 5,010.3 पर खुला। निफ्टी बुधवार को 4,985.75 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.71 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक में 0.64 प्रतिशत बढ़त देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications