गुर्दा देकर पति का जीवन बचाने की इच्छा पूरी हुई
उज्जैन के रहने वाले राजेन्द्र तिवारी के दोनों गुर्दे खराब हो गए थे, इस स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना तिवारी ने उन्हें अपना एक गुर्दा देने का निर्णय लिया। चिकित्सकों की सहमति पर गुर्दा प्रत्यारोपण बुधवार को किया जाना था, मगर कल्पना तिवारी ने इस दिन करवा चौथ का व्रत रखकर अगले दिन यानी गुरूवार को गुर्दा प्रत्यारोपण की इच्छा जताई।
कल्पना ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा और गुरूवार को उनका एक गुर्दा पति राजेन्द्र को प्रत्यारोपित कर दिया गया। इस तरह कल्पना की इच्छा आज पूरी हो गई। डॉ़ सक्सेना ने अपने सहयोगियों के साथ कड़ी मेहनत करके गुर्दा प्रत्यारोपित कर दिया। डॉ़ सक्सेना ने बताया है कि चार घंटे तक चले ऑपरेशन में राजेन्द्र तिवारी को गुर्दा प्रत्यारोपित कर दिया गया है। अब दोनों स्वस्थ्य है।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications