महाराष्ट्र में नक्सलियों के हमले में 18 पुलिसकर्मी मारे गए (लीड-2)
गढ़चिरोली जिले के जंगलों में छिपे नक्सलियों को खोजने निकले पुलिस गश्ती दल पर लगभग 150 नक्सलियों के एक समूह ने यह हमला गुरुवार को दोपहर में लगभग 1 बजे किया।
उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री पी. चिदंबरम द्वारा की गई शांति अपील के एक दिन बाद नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया है।
गढ़चिरोली जिले के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना लाहिरी गांव के पास हुई जब गांव के एक किलोमीटर के आसपास के इलाके में स्थित घने जंगल में पुलिसकर्मी गश्त पर थे।
इस घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र को अतिरिक्त सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
एक अन्य घटना में नक्सलियों के एक समूह ने बुधवार को गढ़चिरौली जिले के ही रामगढ़ गांव में एक पंचायत भवन की इमारत में आग लगा दी थी, जिसमें सारे रिकार्ड और लकड़ी का सामान जल गया।
महाराष्ट्र में 13 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications