वानुआतु में सुनामी की चेतावनी वापस ली गई(लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप के दोनों झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 और 7.1 मापी गई।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि वानुआतु के निकट 10 सेंटीमीटर तक लहरें उठती देखी गईं। सुनामी की चेतावनी 30 से अधिक देशों के लिए जारी की गई थी।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह समोआ द्वीप में आई सुनामी में कम से कम 184 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications