मंदी के बावजूद दिवाली को लेकर लोगों में भारी उत्साह
ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेपल द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में कहा गया है, " भारतीय इस साल आने वाली दिवाली में घरेलू सामानों, स्वास्थ्य एवं सौंदर्य प्रसाधनों, मनोरंजन और गिफ्ट बाउचर पर औसतन 213 डॉलर खर्च करेंगे। इस बार दिवाली 17 अक्टूबर को पड़ रही है।
सर्वेक्षण के अनुसार उम्मीद है कि लगभग 45 फीसदी भारतीय पिछले साल की दिवाली की तुलना में अधिक खर्च करेंगे।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि 70 प्रतिशत भारतीय दिवाली की भावना को बरकरार रखना चाहते हैं।
दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया के चार देशों में किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि भारतीय उपभोक्ता ऑनलाइन शापिंग के मामले में भी अव्वल हैं। सर्वेक्षण में एक तिहाई भारतीयों ने दिवाली के लिए ऑनलाइन शापिंग का इरादा जताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications