सिब्बल के खिलाफ अनिल अंबानी समूह मानहानि के मुकदमे की तैयारी में
गृह मंत्रालय को लिखे एक पत्र में समूह ने कहा कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के खिलाफ लगाए गए महानिदेशक के आरोप गैरजिम्मेदाराना, हास्यास्पद और आधारहीन हैं। इनका एकमात्र उद्देश्य रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रति किए गए पक्षपातपूर्ण कार्यो से ध्यान हटाना है।
पत्र में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को कृष्णा-गोदावरी बेसिन में प्राकृतिक गैस के उत्पादन के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाने की मंजूरी मिलने में सिब्बल की भूमिका की व्यापक जांच की मांग की गई है।
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह ने अपने पत्र में मानहानि और चरित्र हत्या की कोशिशों लिए महानिदेशक के खिलाफ आपराधिक मामला दायर करने की भी चेतावनी दी है।
कई प्रमुख समाचार पत्रों में बुधवार को तेल नियामक द्वारा पूरे पेज के विज्ञापन देकर कृष्णा-गोदावरी बेसिन में गैस के खनन और उपयोग में उसकी भूमिका स्पष्ट करने की मांग के जवाब में यह पत्र लिखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications