नक्सलियों के हमले में 18 पुलिसकर्मी मारे गए (लीड-1)

लगभग 150 नक्सलियों के एक समूह ने यह हमला गुरुवार को लगभग 1 बजे दोपहर में किया जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री पी. चिदंबरम द्वारा की गई शांति अपील के एक दिन बाद नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया है।

गढ़चिरोली जिले के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना लाहिरी गांव के पास हुई जब गांव के एक किलोमीटर के आसपास के इलाके में स्थित घने जंगल में पुलिसकर्मी गश्त पर थे।

इस घटना को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र को अतिरिक्त सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है।

एक अन्य घटना में नक्सलियों के एक समूह ने बुधवार को गढ़चिरौली जिले के रामगढ़ गांव में पंचायत भवन की इमारत में आग लगा दी थी। जिसमें सारे रिकार्ड और लकड़ी का सामान जल गया।

महाराष्ट्र में 13 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+