वायुसेना की वर्ष 2022 तक लड़ाकू विमानों की कमी दूर करने योजना (लीड-1)

उन्होंने यह भी कहा कि वायु सेना नक्सलियों के खिलाफ 'रेम्बो स्टाइल' में आक्रामकता दिखाने की तैयारी नहीं कर रही है।

वायु सेना दिवस पर परेड के दौरान नाइक ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त के लिए वायु सेना अपनी ताकत बढ़ाने पर काम कर रही है। वायु सेना लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान हासिल करने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक लड़ाकू स्क्वाड्रनों की संख्या बढ़ने लगेगी और वर्ष 2022 तक उनकी पर्याप्त संख्या होने की आशा है।

वर्तमान समय में स्वीकृत 39.5 लड़ाकू स्क्वाड्रनों के स्थान पर केवल 33.5 स्क्वाड्रन हैं। वर्ष 2022 तक स्क्वाड्रनों की संख्या 42 होने की उम्मीद है।

वायु सेना दिवस पर आयोजित परेड से इतर संवाददाताओं से बातचीत में वायु सेना प्रमुख ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए गोली चलाने की इजाजत मांगने का अर्थ यह नहीं है कि हम देश की जनता के खिलाफ ही आक्रामक हो जाएं।

उन्होंने कहा कि वायु सेना देश भर में आक्रामक होते जा रहे नक्सलियों की गोली से केवल खुद का बचाव करने के लिए कदम उठा रही है।

नाइक ने कहा, "हमने सरकार से स्वरक्षा में गोली चलाने की इजाजत मांगी है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम रेम्बो की तरह जाएं और हर किसी को गोलियों से भून दें। गोली चलाने की अपनी प्रक्रिया है जिसके तहत कम से कम बल का इस्तेमाल हो और कम से कम नुकसान हो।"

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में सहयोग कर रही वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय से नक्सली क्षेत्रों में स्वरक्षा में गोली चलाने की इजाजत मांगी है।

इससे पहले हिंडन एयरबेस पर वायु सेना के 77 वें स्थापना दिवस की शुरुआत एक रंगारंग भव्य समारोह के साथ हुई जिसमें वायुसेना की आकाश गंगा टीम द्वारा आकाश में ही झंडा फहराया गया।

समारोह की शुरुआत में हुई परेड में तीन एमआई-17 हेलिकाप्टर, तीन एमआई-25 और एम-आई 35 हेलिकाप्टर, एक डोर्नियर विमान, दो एवरो और दो एएन-32 विमानों ने हिस्सा लिया।

दो सुखोई विमानों के साथ पहली बार पूर्व हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली (अवाक्स) का प्रदर्शन किया गया।

वायु सेना की स्थापना दिवस के अवसर पर लड़ाकू विमानों द्वारा की गई हवाई परेड का नेतृत्व तीन जगुआर, तीन मिग-21 बिशन, मिग-29 बाज, मिराज 2000 और एसयू-30 एमकेआई विमानों ने किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+