बुद्धदेव से मुलाकात करेंगे अमेरिका के राजदूत
अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के सूत्रों के अनुसार रोमर अमेरिकन चैम्बर्स ऑफ कांग्रेस (एएमसीएचएएम) के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।
रोमर अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास भी जाएंगे।
अगस्त में नई दिल्ली में राजदूत का कार्यभार संभालने वाले रोमर मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय मदर हाउस जाकर मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अमेरिकी राजदूत एमओसी द्वारा संचालित शिशु भवन भी जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications