बिरला कार्प 'फोर्ब्स' की सूची में
बिरला कार्प की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र की 1 अरब डॉलर से कम बिक्री वाली सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध 25,326 कंपनियों में से दो सौ कंपनियों को सूची में जगह दी गई है।
इस श्रेणी में 20 भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है।
फोर्ब्स पत्रिका की सूची में सबसे ज्यादा चीन और हांगकांग की 78 कंपनियां हैं। जापान की 24 कंपनियों ने सूची में जगह बनाई है और दक्षिण कोरिया की 23 कंपनियों को सूची में जगह दी गई है। भारत का फोर्ब्स की सूची में 20 कंपनियों के साथ चौथा स्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications