केकेआर के साथ फिर जुड़े अरुण सरीन
भारत में जन्मे 54 वर्षीय सरीन 2003 में केकेआर छोड़ कर वोडाफोन के साथ जुड़े थे। उन्होंने पिछले साल मोबाइल कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।
सरीन के पांच वर्ष के कार्यकाल में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 31 मार्च 2008 को 13.16 अरब डॉलर हो गया था। सरीन केकेआर को निवेश और अभियान के मसलों पर सलाह देंगे।
सरीन ने गुरुवार को कहा कि वह केकेआर के साथ दोबारा जुड़ कर बेहद खुश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications