डीजीसीए खुद करेगा पायलट-परिचारिका विवाद मामले की जांच

एयर इंडिया ने डीजीसीए को दिए गए स्पष्टीकरण में कहा गया था कि विवाद के दौरान कॉकपिट खाली नहीं था। लेकिन डीजीसीए एयर इंडिया के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा, " डीजीसीए सरकारी विमानन कंपनी के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है और वह इस बात की जांच करेगा कि विवाद के दौरान पायलट काकपिट से बाहर तो नहीं निकल आया था।

शनिवार को एयर इंडिया की शारजाह जा रही उड़ान के दौरान पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों के बीच हाथापाई की घटना हुई थी और कहा जा रहा है कि घटना के दौरान पायलट कॉकपिट को खाली छोड़ कर बाहर निकल आए थे। लेकिन सोमवार को एयर इंडिया ने इस बात को खारिज कर दिया कि झगड़े के दौरान कॉकपिट खाली था।

इस घटना के बाद एयर इंडिया ने झगडे में शामिल एक पायलट और फ्लाइट पर्सर को निलंबित कर दिया था और एक सहायक पायलट और विमान परिचारिका को ड्यूटी से हटा दिया था।

एयर इंडिया की परिचारिका द्वारा दो पायलटों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरोपों की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+