राहुल के लिए 'दोस्त' शब्द के इस्तेमाल पर पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक पुलिस उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बुधवार रात 9.40 बजे वायरलेस पर राहुल गांधी की स्थिति जानने की कोशिश करते हुए कहा, "वह दोस्त कहां है।"
कोझिकोड के पुलिस आयुक्त एस. श्रीजीत ने आईएएनएस को बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार वह घटना की जांच कर रहे हैं।
श्रीजीत ने कहा, " मैं इसकी जांच कर रहा हूं। प्रक्रिया शुरू हो गई है।"
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी बुधवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे थे। उनकी तिरूवनंतपुरम, कोच्चि और कोझीकोड में तीन सभाएं थीं। राहुल ने कई अवसरों पर सुरक्षा घेरे को तोड़ा और लोगों से मिले।
बुधवार रात कोझीकोड में उन्होंने विशेष सुरक्षा दस्ते (एसपीजी) के जवानों के साथ एक होटल में स्थानीय खाना खाया। अधिकारी ने बताया कि राहुल के होटल में होने का पता लगाने में राज्य पुलिस को कुछ समय लगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications